शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

मा0 मंत्रीद्वय द्वारा कस्तूरबा गॉधी विद्यालय, पानी टंकी चकमदारूल्लाह उर्फ मलोरना, गोआश्रय स्थल एवं संत कबीर अकादमी एवं शोध संस्थान का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

संत कबीर नगर - मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 सरकार रवीन्द्र जायसवाल, तथा मा0 राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति, उ0प्र0 सरकार सतीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र के साथ जनपद भ्रमण के दौरान कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
 कस्तूरबा गॉधी विद्यालय परिसर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी एवं वार्डन प्रतिभा सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर मा0 मंत्री जी का स्वागत किया। मा0 मंत्री जी द्वारा विद्यालय के छात्राओं से पठन-पाठन, बिजली, खान-पान आदि के विषय में जानकारी प्राप्त किया। मा0 मंत्रीद्वय द्वारा कस्तूरबा गॉधी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं के साथ स्वयं छात्र बन कर शिक्षिका इतिहास विषय से शिक्षा ग्रहण किया और उपस्थित बच्चों को इतिहास के विषय में जानकारी साझा किया। तत्पश्चात मा0 मंत्रीद्वय द्वारा विद्यालय परिसर में आम का वृक्ष लगाया गया। तत्पश्चात मा0 मंत्रीद्वय द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मा0 मंत्रीगण द्वारा बच्चो से पठन-पाठन, एमडीएम भोजन आदि के विषय में जानकारी ली गयी। मा0 मंत्री जी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी त्रिपाठी से विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति के विषय में जानकारी ली, जिसमें प्रधानाचार्या द्वारा बताया गया कि विद्यालय में कुल 438 छात्र है, जिसमें से आज 310 छात्र/छात्राएं उपस्थित है। 
 तत्पश्चात मा0 मंत्रीद्वय द्वारा उ0प्र0 जल निगम द्वारा पेय जल योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकमदारूल्लाह उर्फ मलोरना विकास खण्ड बघौली में बनवाई गयी पानी टंकी का निरीक्षण किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनो एवं ग्राम प्रधान नागेन्द्र सिह से पानी टंकी द्वारा हर घर नल के माध्यम से कितने घरों में पानी पहुच रहा है। ग्रामीण जनों एवं प्रधान द्वारा बताया गया कि 95 प्रतिशत घरों में हर घर नल के माध्यम से पानी पहुच रहा है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा ग्राम प्रधान से यह भी जानकारी ली गयी कि ‘‘हर घर नल’’ का कनेक्शन करने हेतु गॉव में खड्न्जों के  किनारें खोदे गये रास्तों को धक दिया गया है कि नही तो ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि खड़न्जों के किनारें-किनारे पाइप ले जाये गया है जिसे बन्द कर दिया गया है। मा0 मंत्री जी द्वारा ग्राम प्रधान एवं सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि पानी टंकी की समय-समय पर नियमित साफ-सफाई एवं सभी घरों में अवाध्य रूप से पानी पहुचाने हेतु निर्देशित किया है। 
 तत्पश्चात मा0 मंत्रीद्वय द्वारा मड़या स्थित कान्हा गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। मा0 मंत्री जी ने गोमाताओं के रहने, भूसा, चारा, पानी सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं आदि के बारे में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मा0 मंत्रीद्वय ने गोआश्रय स्थल में विधि विधान के साथ गोमाता की पूजा अर्चना किया, गोमाता का माल्यार्पण कर एवं चन्दन टीका लगा कर आरती की गयी। निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्री जी ने गोवंशो के गोबर एवं मूत्र से जैविक खाद बनाने एवं इसका प्रयोग करने का भी निर्देश दिया। मा0 मंत्री जी द्वारा गोआश्रय स्थल परिसर में नीम का वृक्ष भी रोपित किया गया। 
 इसी क्रम में मा0 मंत्री जी द्वारा मगहर में संत कबीर समाधि एवं मजार पर जाकर पूजा अर्चन किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा संत कबीर अकादमी एवं शोध संस्थान, कबीर एक्सीवेशन, म्यूनरल गैलरी आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि संत कबीर को मानने वाले पूरे विश्व में है इस अकादमी एवं शोध सस्थान में शोध करने वाले छात्र-छात्राओं को कबीर दर्शन आदि से जानकारी प्राप्त होगी और संत कबीर के विचारों को व्यवहारिक जीवन में अमल कर आगे बढ़ने में प्रेरणा मिलेगी। 
 इस अवसर पर महन्थ विचार दास, अध्यक्ष नगर पंचायत मगहर संगीता वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी/ई0ओ0 नगर पंचायत मगहर नवीन श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी नागेन्द्र सिंह, सहायक अभियन्ता आवास विकास परिषद बस्ती, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

मा0 मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 सरकार रवीन्द्र जायसवाल जी एवं मा0 राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार सतीश चंद्र शर्मा जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

संतकबीरनगर - मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 सरकार रवीन्द्र जायसवाल,तथा मा0 राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति,उ0प्र0 सरकार सतीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान,पुलिस उपमहानिरीक्षक,बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, आर0के0भारद्वाज, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र की उपस्थिति में कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्याे एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 
 समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 सरकार रवीन्द्र जायसवाल जी ने जनपद में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुंलिस अधीक्षक से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी लेते हुए कहा कि प्रायः यह देखने में आता है कि सामान्य व्यक्ति थाने में आकर अपनी किसी समस्या को बताने अथवा दर्ज कराने में असहज महसूस करता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय थानों पर कम से कम एक महिला कॉस्टेबल की तैनाती कराई जाये जो आने वाले शिकायतकर्ता अथवा पीड़ित के पहुचने पर मानवीय शिष्टाचार के साथ पीड़ित/फरियादी से बात करें जिससे कोई भी फरियादी सहज भाव से निडरता के साथ अपनी बात को बता सकें। मा0 मंत्री जी ने जनपद के महिला कॉलेजो के सामने से चाय, पान आदि दुकानों को भी हटाये जाने का निर्देश दिया, क्योकि कुछ असामाजिक एवं अराजक तत्वों के अनावश्यक रूप से वहां टहलने अथवा खड़े रहने से छात्राओं को आने जाने में झिझक एवं शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। मा0 मंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया कि मैनुअल चौराहों पर दायें मुड़ने वाली गाड़ियों हेतु गोल चक्कर से घूम कर/होते हुए ही मुड़ने के निर्देश सम्बंधी बोर्ड लगाते हुए इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सुचारू,सुव्यवस्थित कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से मा0 मंत्री जी को अवगत कराया तथा बताया कि सामान्य तौर पर जनपद में लोग त्योहारांे आदि को आपसी सौहार्द एवं प्रेम-भाव के साथ मनाते है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा हेतु सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जनपद में यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन हो रहा है। किसी भी छोटी बड़ी समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु मीडिया सेल भी बनाया गया है।  
 मा0 मंत्री जी ने शहर में जल निकासी की समस्या के स्थाई समाधान पर जिलाधिकारी एवं एन0एच0/पी0डब्लू0डी0/जल निगम/नगर पालिका परिषद सहित पूरी टीम को शुभकामना दिया। मा0 मंत्री जी ने डूडा के कार्यो की समीक्षा के दौरान पी0ओ0 डूडा से शहर के वेन्डरों का रोजगार आदि के बारे में जानकारी लेते हुए स्थानीय स्तर पर मांग के अनुसार छोटे-छोटे रोजगारो एवं क्षेत्रीय विशिष्टता वाले खान-पान से जुड़े रोजगारों को प्रमोट किये जाने का भी निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) की समीक्षा के दौरान मा0 मंत्री जी ने कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ नही मिल पाया है उनको विभाग के अधिकारीगणों द्वारा लाभार्थियों से सीधा संवाद कर न मिल पाने का कारण बताते हुए उनको संतुष्ट किया जाए और यह भी बताया जाए कि पात्रता की सूची के अनुसार उनको भी लाभान्वित किया जाएगा। पी0डब्लू0डी0 द्वारा जनपद में नवीन सम्पर्क मार्गो का निर्माण, मार्गो का पुर्ननिर्माण/मरम्मत, सम्पर्क मार्गो का चौड़ीकरण की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने अधिशाषी अधिकारी पी0डब्लू0डी0/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि नवनिर्मित सड़क का विवरण दर्शाने के साथ-साथ बोर्ड पर तकनीकि मानको को भी अवश्य लिखा जाएं ताकि अवश्यकतानुसार आम आदमी भी इसकी पड़ताल कर सके। इसके अलावा समीक्षा के दौरान मा0 मंत्री जी सरकार द्वारा मिलने वालीे योजनाओ को फ्लैक्स के माध्यम से लिखवाने का भी निर्देश दिया जिससे लोगो को योजनाओ के बारे में आसानी से जानकारी मिल सके।
 समीक्षा बैठक में मा0 मंत्री जी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से जनपद में गोआश्रय स्थल एवं सहभागिता योजनान्तर्गत संरक्षित गोवंशों, भरण-पोषण हेतु हरा चारा, भूसा, पानी एवं दाने आदि की व्यवस्था, बीमार होने की स्थिति में उनके इलाज की व्यवस्था, टीकाकरण आदि के बारे में आकड़ेवार जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी दशा में एक भी गोवंश की मृत्यु इलाज अथवा खाने के अभाव में नही होनी चाहिए। उन्होंने गोमाताओं को हरा चारा, भूसा, राशन, खली आदि का उचित मात्रा में मिला कर ही खिलाये जाने का निर्देश दिया। मा0 मंत्री जी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि पशु चारा अनुसंधान संस्थान, झॉसी से उपयुक्त घास प्राप्त करके गोशालाओं के आस-पास लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि कुछ घासे ऐसी है, जिसमें 85 प्रतिशत मिनरल मिलता है तथा वे चारे के रूप में 60 दिन में तैयार हो जाती है। बताया गया कि जनपद में कुल 3061 गोवंश संरंिक्षत है और सहभागिता योजना के अन्तर्गत इच्छुक लोगो को जनपद के लक्ष्य 820 के सापेक्ष 624 गोवंशों को सुपुर्द कराते हुए डी0वी0टी0 के माध्यम से उनके भरण पोषण हेतु धनराशि भेजी जा रही है। 
 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों एवं मुफ्त में दी जाने वाली दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि चिकित्सालयों में जीवन रक्षक दवाई की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रखी जाए। मा0 मंत्री जी मुख्य चिकित्साधिकारी को ऐसे चिकित्सकों/पैरामेडिकल स्टाफ पर अंकुश लगाने एवं निगरानी रखने के निर्देश दिये जो केवल हाजिरी लगाने चिकित्सालयों में जाते है और प्राइवेट नर्सिंग होम अथवा अपने निवास पर प्राइवेट ओ0पी0डी0 को संचालित कर रहें है। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मा0 मंत्री जी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक एक डायरी बनाकर अपनी दिनचर्या के साथ-साथ अभिभावको से उनके बच्चों हेतु जूता-मोजा एवं ड्रेस आदि के लिए सम्पर्क किये गये विवरण को भी दर्ज करें।
 मा0 मंत्री जी ने कहा कि सभी विभाग एक सिड्यूल के अनुसार चौपाल लगाकर उनके विभाग से सम्बंधित संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताये। साथ ही समाज कल्याण एवं प्रोबेशन विभाग पेंशन का फार्म तथा आपूर्ति विभाग राशन कार्ड का पात्र लाभार्थियों का फार्म भरवाये। उन्होने योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
 समीक्षा बैठक में मा0 मंत्री जी द्वारा आपूर्ति विभाग, सिचाई विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, पेयजल योजना, उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, महिला कल्याण विभाग, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी।
 इस अवसर पर मा0 सांसद प्रतिनिधि, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी जगदम्बा प्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी मगहर नवीन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी हरिहरपुर रमेश चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिक्षक डा0 ओ0पी0 चतुर्वेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, ए0आर0टी0ओ0 अन्जनेय सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता लो0नि0वि0 रामजी प्रसाद, अधिशाषी अभियन्ता नलकूप लानचन्द, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत दिव्य रंजन, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, ई0ओ0 खलीलाबाद सुरेश कुमार मौर्य, जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मु0 अब्बास, आईटीआई प्रधानाचार्य संतोष श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित समस्त सम्बंधित अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

गुरुवार, 25 अगस्त 2022

मा0 मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 सरकार रवीन्द्र जायसवाल जी एवं मा0 राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार सतीश चंद्र शर्मा जी द्वारा किया गया जिला चिकित्सालय एवं मलिन बस्ती का निरीक्षण।

मा0 मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 सरकार रवीन्द्र जायसवाल जी एवं मा0 राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार सतीश चंद्र शर्मा जी द्वारा किया गया जिला चिकित्सालय एवं मलिन बस्ती का निरीक्षण।
संतकबीरनगर - मा0 मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 सरकार रवीन्द्र जायसवाल जी एवं मा0 राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार सतीश चंद्र शर्मा जी, मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। 
 जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्रीद्वय द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह से चिकित्सालय मे चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में पूछताछ किया। मा0 मत्रंी जी ने इमरजेन्सी वार्ड, डायलिसिस यूनिट में जाकर भर्ती मरीजो से उनका कुशल-क्षेम पूछते हुए चिकित्सकों/स्टाफ द्वारा मुहैया कराई जा रही सेवाओं आदि के बारे में मरीजो से फीड बैक प्राप्त किया। मा0 मंत्री जी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सालय में इमरजेन्सी सेवाओं, एम्बुलेंस को अपटूडेट रखने एवं चिकित्सालय परिसर में नियमित तौर पर साफ-सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के भी निर्देश दिये।
 तत्पश्चात मा0 मंत्रीद्वय एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा द्वारा अचकवापुर मलिन बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मलिन बस्ती में भ्रमण के दौरान मा0 मंत्री जी ने स्थानीय लोगो से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के विषय में जानकारी प्राप्त किया। स्थानीय निवासियों द्वारा अपेक्षित फीड बैक मिलने पर मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि सरकार आप सबका जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं ला रही है। मा0 मंत्री जी, द्वारा अनन्त मौर्य के घर पर चौपाल लगाकर स्थानीय लोगो से कल्याकारी योजनाओं एवं समस्याओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया। तत्पश्चात मा0 मंत्रीद्वय ने लोक निरीक्षण भवन खलीलाबाद में पार्टी पदाधिकारियों/जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनपद के विकास से सम्बंधित बिन्दुओं पर चर्चा किया।  
 इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल सहित पार्टी पदाधिकारीगण व मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रदास, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अंशुमान मिश्र, ए0आई0जी0 स्टाम्प महेन्द्र प्रताप मिश्र, सब रजिस्ट्रार खलीलाबाद राकेश सिंह, सब रजिस्ट्रार धनघटा मशूद खान, ई0ओ0 नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। 

गुरुवार, 18 नवंबर 2021

संतकबीरनगर- परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ला ने विकास कार्यों का सत्यापन किया

संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा ग्राम सभा में प्रथामिक विद्यालय पर जाबकार्ड धारकों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में सोशल आडिट टीम ने कराए गए कार्यों का सत्यापन किया। इस दौरान सोशल आडिट टीम तथा जिला से भेजे गए जांच अधिकारी परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ला ने सत्र 2020-21 में गांव में नाली, खड़ंजा, चकमार्ग, पोखरी की खुदाई, नाला की सफाई, प्रधानमंत्री आवास सहित कराएं गए अन्य विकास कार्यों का सत्यापन किया। जांच टीम ने इस दौरान गांव में कराए गए लगभग 10 कार्यों को ग्रामीणों के सामने एक एक करके पढ़ा। साथ ही ग्रामीणों से पूछा गया कि यह कार्य गांव में हुए हैं या नहीं। इसके साथ ही बैठक में आवास के लाभार्थियों का भी सत्यापन हुआ। वित्तीय वर्ष 2020-21 में इस गांव में कुल 68 लोगों को आवास आवंटित हुए थे, जिसमें 6 आवास अभी अपूर्ण हैं। वहीं 62 आवास पूर्ण है। इस मौके पर पूरी सोशल आडिट टीम,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, ग्राम प्रधान फूलमती देवी, ग्राम पंचायत सदस्य राम बहाल, रोजगार सेवक विजय सिंह सैंथवार समेत आदि लोग मौजूद रहें।

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत

संतकबीरनगर- समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री सिद्धार्थ सिंह जी संगठन की कमेटी विस्तार एवं समीक्षा के लिए आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर आगमन हुआ। जिनका पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत कर सरकार बनाने जा रही है और माननीय श्री अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खाँ, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, वरिष्ठ नेता कोमल यादव, रामदरस यादव, पवन छापड़िया, सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, जिला उपाध्यक्ष के. डी. यादव, प्रदीप सिसोदिया, श्याम जी विश्वकर्मा, मुहम्मद अहमद, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, आमिर जफर, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अजीम खान, विधानसभा अध्यक्ष रमेशचन्द्र, वारिस अली अंसारी, महेश गुप्ता, शकुंतला यादव, नित्यानंद यादव, हनुमान कन्नौजिया, यूथ सचिव अजय यादव, यूथ महासचिव विजय यादव, सोनू पासवान, असद मेहताब, शैलेंद्र पाण्डेय, प्रमोद पूर्वांचल, इफ्तेखार अहमद, श्याम बिहारी पासवान गोलू, विजय यादव एडवोकेट, संतोष मिश्रा, ध्रुपचन्द्र यादव, इसहाक अंसारी, बालेन्दु यादव, सर्वेश यादव, ऋतुराज यादव, डॉ. नौसाद, मोबीन खान, एखलाक अहमद, चन्द्रकेश चौरसिया, शशांक गोस्वामी, शुभांकर गुप्ता, मनोहर सिंह सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिश्र्वत लेते हुए दरोगा राममिलन यादव गिरफ्तार

संतकबीरनगर- घूस लेते समय दरोगा राम मिलन यादव आज मंगलवार को हुए गिरफ्तार , दोरोगा की गिरफ्तारी होते ही धनघटा थाने समेत जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, पुलिस के सूत्रों के मुताबिक एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा के आवास पर 10 हजार रुपए घूस लेते हुए किया गिरफ्तार, धनघटा थाने में तैनात हैं दरोगा राम मिलन यादव, आगे की कार्यवाही में जुटी एंटी करप्शन की टीम

सोमवार, 26 जुलाई 2021

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा भारतीय किसान यूनियन के नेता की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

संंत कबीर नगर। बीते 24 जुुुलाई दिन शनिवार को थाना बखिरा क्षेत्र अंतर्गत बौरव्यास गांव निवासी किसान नेता लक्ष्मण पाण्डेय पुत्र रघुनन्दन पाण्डेय उम्र लगभग 52 वर्ष जो कि भारतीय किसान यूनियन के नेता थे उनके गाँव के बाहर हत्या कर दी गयी थी । जिसके उपरान्त थाना बखिरा पुलिस द्वारा वादिनी (मृतक की पुत्री) की लिखित तहरीर के आधार मु0अ0सं0 216/2021 धारा 302/34 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के निर्देशिन व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल अम्बरीश भदौरिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बखिरा मनोज कुमार सिंह, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित कर उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । गठित टीम द्वारा आज दिनॉक 26.07.2021 को समय 11.45 बजे थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सहजनवा बखिरा मार्ग पर बरई पुलिया के पास से घटना मे संलिप्त अजय राय पुत्र हरिराम राय निवासी बौरव्यास थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद आलाकत्ल भुजाली को ग्राम बेलुडीहा स्थित बाग में पेड़ के नीचे से बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण - 
अजय राय पुत्र हरिराम राय निवासी बौरव्यास थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।

बरामदगी का विवरण –
1-एक अदद आलाकत्ल भुजाली (खुखरी) ।

अन्य विवरण-

उक्त अभियुक्त द्वारा पूछताछ बताया गया कि मेरे गाँव के लक्ष्मण पाण्डेय (मृतक) ने मुझे मुकदमें में फसाने की धमकी दिया था इसी बात को लेकर दिनांक 24.07.2021 को भुजाली से मारा था मारने के दौरान गुत्थम गुत्था के दौरान मुझे भी दोनो हाथों में चोट आयी थी । भुजाली से मारने के बाद उसे ग्राम बेलुडीहा में स्थित बाग में पेड़ के पास छुपा दिया था जिसे थाना बखिरा पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर पेड़ के नीचे स्थित घांसफूस को हटाकर एक अदद भुजाली (आलाकत्ल) बरामद किया गया जिस पर रक्त के निशान व मिट्टी लगी है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण -

थाना बखिरा टीम-* थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , उ0नि0 उदय शंकर द्विवेदी , हे0का0 देवेन्द्र यादव, हे0का0 प्रमेश मिश्रा, हे0का0 चालक अर्जुन प्रसाद, का0 भूपेन्द्र दूबे, का0 आदित्य सिंह, का0 जितेन्द्र शाह, का0 जुबेर अली, का0 अजय कुमार गुप्ता ।

स्वाट व सर्विलांस टीम – निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव प्रभारी एसओजी, उ0नि0 दीपक दूबे प्रभारी स्वाट टीम, हे0का0 अनुप राय, का0 ऋषिवेद तिवारी, का0 मनोज कुशवाहा, का0 रमेश यादव, हे0का0 विनोद यादव, का0 प्रदीप कुशवाहा, का0 मनीष गुप्ता, का0 मुनीर अहमद ।


जनपद पुलिस के इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ महोदय द्वारा 10,000 रु0 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।

मंगलवार, 15 जून 2021

संतकबीरनगर- भीषण सड़क हादसे में 02 की मौत, 09 घायल, हादसे में बिहार किशनगंज के जिला जज पत्नी के साथ बेटा भी घायल

संतकबीरनगर-  राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, डारीडीहा गांव के पास मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो वाहनों के जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई, इस घटना में अर्टीगा कार के चालक व इसमें बैठी एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, नो लोग हुए घायल, सूचना पाकर  मौके पर कांटे चौकी प्रभारी बलराम पांडेय व हमराही कांस्टेबल कोमल सागर भी पहुंचे‌ वहीं यूपी-112 के पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे , घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज  गोरखपुर रेफर कर दिया, पुलिस ने मृतकों के शव को पंचनामा  कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं गम्भीर रूप से घायलों में किशनगंज बिहार के जिला जज भी शामिल है, वहीं जिला जज की पत्नी और बेटे समेत छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए,अंबेडकरनगर जनपद के महरूआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेनीपुर गांव के निवासी व किशनगंज-बिहार के परिवार जिला जज न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामसूरत पांडेय 58 वर्षीय , गीता पांडेय 55 वर्षीय , गौरव पांडेय 35 वर्षीय व शुभम पांडेय 25 वर्षीय नीले रंग की क्रेटा कार से बिहार जा रहे थे। कार तेज रफ्तार में जा रही थी। वहीं अर्टीगा कार में बिहार के पूर्णिया जिले के थाना अमोल के बेलगच्छी गांव के निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद कैसर, 30 वर्षीय मोहम्मद वाहिद, 35 वर्षीय मुनिषा खातून, छह वर्षीय रोहित, आठ वर्षीय साहिल, 15 वर्षीय नूरसहना व 10 वर्षीय मोहित बिहार से पानीपत जा रहे थे। हाईवे के डारीडीहा गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार अर्टीगा कार अनियंत्रित होकर दूसरे लेन पर पहुंच गई। इसकी वजह से दो कारें आपस में टकरा गई। इस घटना में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। शहर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चुरेब के निकट की घटना।

गुरुवार, 20 मई 2021

सिद्धार्थ आर्या भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने लोगों से की अपील कोरोना महामारी में अगर किसी को मदद की जरूरत है तो सम्पर्क करें।

एक अपील 

कोरोना महामारी आज  पूरे देश में प्रचंड रुप धारण कर लिया है हम सभी प्रदेश वासियों से निवेदन करते हैं कि आप सभी सरकार के निर्देशों का पालन करें मास्क लगाना न भूले साफ सफाई का  विशेष ध्यान दें सामाजिक दूरी बनाएं रखें सरकार के साथ हमको आपको भी इस लड़ाई को लडना है सरकार हर संभव कोरोना को हराने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है हमे आपको भी इस लड़ाई में शामिल होकर इससे जीत हासिल करना होगा हमे आपको सर्व प्रथम सामाजिक दूरी बना कर कोरोना जैसी महामारी का चैन तोड़ने की जरूरत है यह लड़ाई सरकार का ही नहीं बल्कि पूरे देश व प्रदेश वासियों का है ।
कोरोना महामारी में अगर किसी को मदद की जरूरत है तो सम्पर्क करें- 9161088316
  
सिद्धार्थ आर्या 
भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी 
वार्ड नंबर 12, कार्यकर्त्ता भाजपा
संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश

बुधवार, 19 मई 2021

संतकबीरनगर-बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के द्वारा खलीलाबाद कस्बा में पैदल गस्त, भ्रमण कर आमजन-मानस को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया, जिससे कोरोना वायरस को हराया जा सके , कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु लोगों से की गई अपील, भ्रमण के दौरान आने जाने वाले व्यक्तियों से घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया वा बिना वजह से घर से निकलने की नसीहत दी गई, बिना मास्क लगाएं व्याक्तियों का चालान काटा गया। भम्रण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री मनोज कुमार पाण्डेय, प्रभारी यातायात संतोष मिश्रा, प्रभारी चौकी बरदहिया श्री विरेन्द्र मिश्रा,उपस्थित थे।

संतकबीरनगर-बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के द्वारा खलीलाबाद कस्बा में पैदल गस्त, भ्रमण कर आमजन-मानस को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया, जिससे कोरोना वायरस को हराया जा सके , कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु लोगों से की गई अपील, भ्रमण के दौरान आने जाने वाले व्यक्तियों से घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया वा बिना वजह से घर से निकलने की नसीहत दी गई, बिना मास्क लगाएं व्याक्तियों का चालान काटा गया। भम्रण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री मनोज कुमार पाण्डेय, प्रभारी यातायात संतोष मिश्रा, प्रभारी चौकी बरदहिया श्री विरेन्द्र मिश्रा,उपस्थित थे।

संतकबीरनगर-(उमंग प्रताप सिंह)पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा कस्बा/क्षेत्र में पैदल गस्त, भ्रमण कर आमजन-मानस को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया, जिससे कोरोना वायरस को हराया जा सके , कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु लोगों से की गई अपील, भ्रमण के दौरान आने जाने वाले व्यक्तियों से घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया वा बिना वजह से घर से निकलने की नसीहत दी गई, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही

संतकबीरनगर-(उमंग प्रताप सिंह)पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा कस्बा/क्षेत्र में पैदल गस्त, भ्रमण कर आमजन-मानस को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया, जिससे कोरोना वायरस को हराया जा सके , कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु लोगों से की गई अपील, भ्रमण के दौरान आने जाने वाले व्यक्तियों से घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया वा बिना वजह से घर से निकलने की नसीहत दी गई, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही

सोमवार, 17 मई 2021

संतकबीरनगर-CM योगी,उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे जी के आदेश का पालन नहीं करती है क्रय केंद्र प्रभारी निशा वर्मा,गेंहू खरीद न होने से किसान हो रहे हैं परेशान,लगातार केंद्र से गायब रहतीं हैं केंद्र प्रभारी निशा वार्मा,किसानों का आरोप है कि गेंहू क्रय केंद्र टेमा रहमत की प्रभारी निशा वर्मा हमेशा क्रय केंद्र से गायब रहती है। जिस वजह से किसानों को अपने घर वापस लौटना पड़ता है,किसानों में गुस्सा,केंद्र मौके पर पहुंचे कांटे चौकी प्रभारी बलराम पांडेय, लोगों को समझा बुझाकर मामले को कराएं शांत,केंद्र प्रभारी निशा वार्मा भी पहुंची किसानों का गेहूं लेने के लिए बोली हां, किसान शेषनाथ यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी, कमलेश किसान कांटे मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी, गंगाराम चौधरी,सर्वेश चौधरी आदि किसान खुश होकर अपने अपने घर लौटे, क्रय केंद्र टेमा रहमत संतकबीरनगर का मामला।

संतकबीरनगर-CM योगी,उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे जी के आदेश का पालन नहीं करती है क्रय केंद्र प्रभारी निशा वर्मा,गेंहू खरीद न होने से किसान हो रहे हैं परेशान,लगातार केंद्र से गायब रहतीं हैं केंद्र प्रभारी निशा वार्मा,किसानों का आरोप है कि गेंहू क्रय केंद्र टेमा रहमत की प्रभारी निशा वर्मा हमेशा क्रय केंद्र से गायब रहती है। जिस वजह से किसानों को अपने घर वापस लौटना पड़ता है,किसानों में गुस्सा,केंद्र मौके पर पहुंचे कांटे चौकी प्रभारी बलराम पांडेय, लोगों को समझा बुझाकर मामले को कराएं शांत,केंद्र प्रभारी निशा वार्मा भी पहुंची किसानों का गेहूं लेने के लिए बोली हां, किसान शेषनाथ यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी, कमलेश किसान कांटे मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी, गंगाराम चौधरी,सर्वेश चौधरी आदि किसान खुश होकर अपने अपने घर लौटे, क्रय केंद्र टेमा रहमत संतकबीरनगर का मामला।

गुरुवार, 13 मई 2021

संतकबीरनगर/सेमारियावां (उमंग प्रताप सिंह)-जमा मस्जिद सेमारियावां में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस मास्क लगाकर,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अदा की गई ईद उल फितर की नमाज,दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश यादव अपने पुलिस फोर्स के साथ वहां मौजूद रहें।

संतकबीरनगर/सेमारियावां (उमंग प्रताप सिंह)-जमा मस्जिद सेमारियावां में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस मास्क लगाकर,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अदा की गई ईद उल फितर की नमाज,दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश यादव अपने पुलिस फोर्स के साथ वहां मौजूद रहें।