गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

यूपी सरकार की नई गाइडलाइंस जारी

राज्य सरकार के गृह विभाग की नई गाइडलाइन जारी*

- सुबह 11:00 बजे के बाद आवागमन प्रतिबंधित
- सभी सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित
- कोविड कार्य के अलावा समस्त राजकीय कार्यालय बंद
- ई-मित्र और आधार केंद्र खुले रहेंगे
- किराने की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी
- सब्जियां एवं फल की दुकानें 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी
-  मंडियां सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुली सकेंगी
- डेयरी सुबह 6 से 11 और शाम 5 से 7 बजे तक खुल सकेंगी
- कृषि उत्पाद की दुकानें 6 से 11 बजे तक खोल सकेंगे
- प्रोसैस्ड फूड, मिठाई, रेस्टोरेंट, होटल बंद, होम डिलीवरी मान्य
- निर्माण सामग्री की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी
- सभी बैंक, बीमा कार्यालय 10 से दोपहर 2:00 बजे खुलेंगे
- विवाह में 50 से अधिक की उपस्थिति नहीं, 3 घंटे की अनुमति
- बसों को छोड़कर निजी वाहनों पर आवागमन भी प्रतिबंधित
- पेट्रोल पंप और एलपीजी सेवा प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे
- शुक्रवार शाम 6 से मंगलवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन

जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, विधायक राकेश सिंह बघेल ने 100 बेड तैयार होने पर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

संतकबीरनगर- गुरुवार को जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, विधायक राकेश सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल व्यवस्था का जायजा लेकर चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, विधायक मेंहदवाल राकेश सिंह बघेल ने चिकित्सकों को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल का यह दौर सभी के लिए कठिनाई का है, इसमें सभी मिलकर आपसी तालमेल से कार्य करना होगा 
मीडिया के माध्यम से संविदा कर्मी, सफाईकर्मी का उत्साह वर्धन करते रहे तथा उन्हें अपनी सेवा मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए देने हेतु प्रेरित करें।

मतगणना स्थल पर सिर्फ थर्मल स्कैनिंग ही होगा

संतकबीरनगर- यूपी त्रिस्तरीय  पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के लिए राहत भरी खबर,CHC-PHC सेंटर पर भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी किए नए आदेश,नहीं होगा कोरोना टेस्ट सिर्फ मतगणना स्थल पर ही प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की होगी थर्मल स्कैनिंग,अपर जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश।

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

समस्त देशवासियों से लोगों से अपील की

एक अपील 
कोरोना महामारी आज  पूरे देश में प्रचंड रुप धारण कर लिया है हम सभी प्रदेश वासियों से निवेदन करते हैं कि आप सभी सरकार के निर्देशों का पालन करें मास्क लगाना न भूले साफ सफाई का ध्यान दें सामाजिक दूरी बनाएं रखें सरकार के साथ हमको आपको भी इस लड़ाई को लडना है सरकार हर संभव कोरोना को हराने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है हमे आपको भी इस लड़ाई में शामिल होकर इससे जीत हासिल करना होगा हमे आपको सर्व प्रथम सामाजिक दूरी बना कर कोरोना जैसी महामारी का चैन तोड़ने की जरूरत है यह लड़ाई सरकार का ही नहीं बल्कि पूरे देश व प्रदेश वासियों का है। 

इं. सौरभ पांडेय एवीयस 
भारतीय जनता पार्टी

संतकबीरनगर- चुनावी रंजिश को लेकर युवक के उपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या

संतकबीरनगर: धनघटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर युवक की हत्या कर दी गई, युवक के उपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का आरोप,BDC पद का चुनाव भी युवक लड़ चुका है,मौके पर पुलिस पहुंची , शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी।

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

जिला पंचायत चुनाव को लेकर समाजसेवी व भाजपा नेता बृजेश सिंह सैंथवार ने ठोकी ताल

जिला पंचायत चुनाव को लेकर  समाजसेवी व भाजपा नेता बृजेश सिंह सैंथवार ने ठोकी ताल


समाजसेवी बृजेश सिंह सैंथवार के तूफानी दौरे को देख विरोधियों के उड़े होश।

वार्ड नंबर 12 के प्रत्याशी हैं बृजेश सिंह सैंथवार

चुनावी प्रचार प्रसार में जुट गए, वार्ड नंबर 12 के प्रत्याशी बृजेश सिंह सैंथवार ..

बोले बृजेश सिंह सैंथवार , जनता के सम्मान में हमेशा रहूंगा खड़ा।

अपने काफिले के साथ पहुंचे, वार्ड नंबर 12 के  जिलापंचायत पद के प्रत्याशी बृजेश सिंह सैंथवार।

युवाओं ने जिलापंचायत सदस्य  पद के प्रत्याशी बृजेश सिंह सैंथवार के लगाएं जिंदाबाद के नारे।

संतकबीरनगर जिले में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। और पंचायत चुनाव का आरक्षण भी जारी हो गया है। आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशी चुनावी जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। वार्ड नंबर 12 के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी बृजेश सिंह सैंथवार ने पंचायत चुनाव को लेकर ताल ठोंक दी है। और  गांव गांव में जाकर जनसंपर्क किया। आपको बता दें की वार्ड नंबर 12 के प्रत्याशी अपने काफिले के साथ दर्जनों गांव में जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे , वहीं हजारों युवाओं के हुजूम ने वार्ड नंबर 12 के प्रत्याशी बृजेश सिंह सैंथवार का गर्मजोशी के साथ  जिंदाबाद के नारे लगाए। और युवाओं ने लोगों के बीच में जा- जाकर अपने प्रत्याशी बृजेश सिंह सैंथवार के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील किया । वहीं राजनीति गलियारों में बृजेश सिंह सैंथवार के उतरने से ही राजनीतिक क्षेत्र में पूरी तरीके से हलचल मच गई है और विरोधी पूरी तरीके से पस्त नजर आ रहे हैं ।।

बुधवार, 31 मार्च 2021

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी

बदल देंगें इन हवाओं का, 
शर्त ये है कि साथ निभाते रहिये! 
जब भी लडूं मैं आप के हक के खातिर, 
आप मेरी आवाज़ से आवाज़ मिलाते रहिये !! 

जिला पंचायत सदस्य पद  प्रत्याशी वार्ड नंबर 12 
सत्यावती सिंह पत्नी बृजेश सिंह सैंथवार को अमूल्य योगदान देकर भारी से भारी मतों से विजई बनाए

मंगलवार, 30 मार्च 2021

सुखीपुर गांव में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

संतकबीरनगर- थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत  ग्राम सभा सुखीपुर में फंदे से लटकता मिला छात्रा अंजू का शव, पिता रमाकान्त के अनुसार सोमवार की सुबह जब  नींद खुली तो बेटी अंजू को बिस्तर पर देखा नही। पिता के अनुसार सोचा कि हो सकता है कि उसकी पुत्री बाहर नृत्य के लिए निकली होगी।थोड़ी देर बाद वह पशुओ के चारा के लिए पीछे कमरे में भूसा लेने के लिए गये। तो दरवाजा खुला देखा तो भौचक्का हो गये। छत की कुंडी से दुप्पटा के फंदे से छात्रा अंजू का शव लटकता मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनो ने शव को नीचे उतार दिया था। सूचना पर एसओ धर्मेन्द्र कुमार सिंह, एसएसआई प्रमोद कुमार, एसआई राम प्रवेश यादव पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी।



सोमवार, 29 मार्च 2021

बृजेश सिंह सैंथवार ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी

उमंग प्रताप सिंह रिपोर्टर संत कबीर नगर - देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग अपनों को रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं. इस मौके पर बृजेश सिंह सैंथवार ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी
बृजेश सिंह सैंथवार ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव, महापर्व होली की सभी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से कामना है कि प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे. आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो.

सोमवार, 8 मार्च 2021

संत कबीर नगर - सदर‌ विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे जी ने रविवार को‌ गर्थवालिया चौरहे पर पहुंचकर पहली बार प्रखंड क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए जनसमस्या चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। गर्थवालिया चौरहे पर बैठते ही विधायक से मिलने फरियादियों का जमावड़ा लगने लगा। सभी फरियादियों की समस्याएं उन्होंने एक-एक कर सुनी । और बुधा क्रिकेट मैच का उद्घाटन किये।कार्यक्रम के अध्यक्षता सिद्धार्थ आर्या जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वर्ड नम्बर 12 अनुराग त्रिपाठी (कांटे मंडल अध्यक्ष), पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र पांडेय, कमलेश किसान ( मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा), दिनेश चौबे, विजय सिंह मंडल महामंत्री, अमरमणि पांडेय, शिवाजी शुक्ला , ओमप्रकाश गुप्ता, जय हिन्द प्रताप, राकेश शर्मा, जगदीश जी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

संत कबीर नगर - सदर‌ विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे जी ने रविवार को‌ गर्थवालिया चौरहे पर पहुंचकर पहली बार प्रखंड क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए जनसमस्या चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया।  गर्थवालिया चौरहे पर बैठते ही विधायक से मिलने फरियादियों का जमावड़ा लगने लगा। सभी फरियादियों की समस्याएं उन्होंने एक-एक कर सुनी । और बुधा क्रिकेट मैच का उद्घाटन किये।
कार्यक्रम के अध्यक्षता सिद्धार्थ आर्या जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वर्ड नम्बर 12 
अनुराग त्रिपाठी (कांटे मंडल अध्यक्ष), पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र पांडेय, कमलेश किसान ( मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा), दिनेश चौबे, विजय सिंह मंडल महामंत्री, अमरमणि पांडेय, शिवाजी शुक्ला , ओमप्रकाश गुप्ता, जय हिन्द प्रताप, राकेश शर्मा, जगदीश जी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  गण मौजूद थे।

प्रिय उमंग प्रताप सिंह, 2021 सत्र के लिए BJMC पाठ्यक्रम के लिए आपके आवेदन के संदर्भ में, हम आपको सूचित करते हुए प्रसन्न हैं कि आपको प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए आपको आवंटित स्लॉट 09 मार्च 2021 (मंगलवार) होगा। एक लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र आपको आपकी ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा और आपको उसी ईमेल आईडी पर 12 मार्च 2021 (शुक्रवार) को सबमिट करना होगा जहां से आप प्रश्न पत्र प्राप्त करते हैं। यदि आप स्पष्ट करते हैं कि अगले चरण की तुलना में लिखित परीक्षा टेलीफोनिक साक्षात्कार होगी और यह 15 मार्च 2021 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी। आमतौर पर करेंट अफेयर्स के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर, परिणाम 18 मार्च 2021 को प्रदर्शित किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को ऑफर के 5 कार्य दिवसों के भीतर या 26 मार्च 2021 तक नवीनतम प्रवेश लेना है। प्रवेश के समय उम्मीदवार को प्रवेश शुल्क के रूप में 15000 / - (रुपए पंद्रह हजार) केवल जमा करना होगा। 1st सेमेस्टर की फीस जून 2021 के महीने में जमा करनी होगी। आगे स्पष्टीकरण के लिए, कृपया हमसे 09810196683/09810196082 पर संपर्क करें। सादर प्रणाम मीनाक्षी कोहली HOD मास कम्युनिकेशन

प्रिय उमंग प्रताप सिंह, 2021 सत्र के लिए BJMC पाठ्यक्रम के लिए आपके आवेदन के संदर्भ में, हम आपको सूचित करते हुए प्रसन्न हैं कि आपको प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए आपको आवंटित स्लॉट 09 मार्च 2021 (मंगलवार) होगा। एक लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र आपको आपकी ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा और आपको उसी ईमेल आईडी पर 12 मार्च 2021 (शुक्रवार) को सबमिट करना होगा जहां से आप प्रश्न पत्र प्राप्त करते हैं। यदि आप स्पष्ट करते हैं कि अगले चरण की तुलना में लिखित परीक्षा टेलीफोनिक साक्षात्कार होगी और यह 15 मार्च 2021 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी। आमतौर पर करेंट अफेयर्स के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर, परिणाम 18 मार्च 2021 को प्रदर्शित किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को ऑफर के 5 कार्य दिवसों के भीतर या 26 मार्च 2021 तक नवीनतम प्रवेश लेना है। प्रवेश के समय उम्मीदवार को प्रवेश शुल्क के रूप में 15000 / - (रुपए पंद्रह हजार) केवल जमा करना होगा। 1st सेमेस्टर की फीस जून 2021 के महीने में जमा करनी होगी। आगे स्पष्टीकरण के लिए, कृपया हमसे 09810196683/09810196082 पर संपर्क करें। सादर प्रणाम मीनाक्षी कोहली HOD मास कम्युनिकेशन

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक में आज खलीलाबाद - विधानसभा के कांटे - मंडल की बैठक को संबोधित किया, बैठक की अध्यक्षता - श्री अनुराग त्रिपाठी जी (मण्डल अध्यक्ष) जी ने किया! मुख्य अतिथि माननीय बद्री प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर, जिला महामंत्री , पूर्व मंडल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी गण, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी गणों की उपस्थिति रही!

पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक में आज खलीलाबाद - विधानसभा के कांटे - मंडल की बैठक को संबोधित किया, बैठक की अध्यक्षता - श्री अनुराग त्रिपाठी जी (मण्डल अध्यक्ष) जी ने किया! 
मुख्य अतिथि माननीय बद्री प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष , माननीय सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी ,जिला महामंत्री  , पूर्व मंडल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी गण, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी गणों की उपस्थिति रही!