बुधवार, 12 मई 2021

ग्राम सभा चंगेरा मंगेरा असनहरा में सैनिटाइजेशन का कार्य किया है

संतकबीरनगर- सेमारियावां (उमंग प्रताप सिंह) ग्राम पंचायत चंगेरा मंगेरा असनहरा में प्रधान प्रतिनिधि (जिला सचिव सपा)शेषनाथ यादव ने बताया कि कोरोना का प्रकोप लगातार जिले में भी बढ़ रहे हैं,मौतें भी लगातार जिले में हो रही है,गांवों में भी धीरे-धीरे कोरोना पांव पसार रहा है। गांवों में संक्रमण न फैले इसके लिए प्रधान प्रतिनिधि ने गांव को सैनिटाइज कराने का अभियान शुरू किया, इस अभियान के तहत गांव के सार्वजनिक स्थल,रोड,गांव के मार्गो को सैनिटाइज किया गया। सैनिटाइजेशन का कार्य ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अपने पास से कुछ पैसे व्यवस्था करके गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करवाएं,अभी प्रधान पद का शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: