बुधवार, 12 मई 2021

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से टेमा रहमत बार्डर का किया गया अचौक निरीक्षण

संतकबीरनगर-सेमारियावां/(उमंग प्रताप सिंह)जिलाधिकारी दिव्या व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से कांटे चौकी के अंतर्गत जनपद बस्ती की सीमा से सटे टेमा रहमत बॉर्डर का किया गया अचौक निरीक्षण,जनपद सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि लाकडाउन के दृष्टिगत रखते हुए जनपदीय सीमा पूर्ण रूप से सील है, जिसमें आवश्यक सेवाओं,वस्तुओं को छोड़कर सीमा पर अन्य गतिविधियां पर पूर्ण रुप प्रतिबंध रखा जाए, जिलाधिकारी द्वारा जनपदीय सीमा पर प्रभारी चौकी बंसवारी गांव विशेष सतर्कता बरतने बैरियर चैक पोस्ट निरंतर चेकिंग करने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, निरीक्षण के दौरान बाहर से आने-जाने वाले व्यक्तियों से बाहर निकलने के कारण इत्यादि पूछा गया तथा आमजन-मानस से कोविड-19  गाइडलाइंस का पालन करने को कहा गया,आवश्यक रूप से घरों से बाहर कदापि ना निकलने, हाथों को बार बार धोने, सैनिटाइजर का प्रयोग एवं मास्क के नियमित प्रयोग के लिए लोगों से की गई अपील।
रिपोर्ट-उमंग प्रताप सिंह सेमारियावां ‌संतकबीरनगर

कोई टिप्पणी नहीं: