गुरुवार, 13 मई 2021

मुमताज अहमद ब्लाक प्रमुख सेमारियावां ने समस्त देशवासियों को ईद की बधाई दी

आपसी भाईचारा,प्रेम-सौहार्द के पावन पर्व "ईद-उल-फ़ितर" की मुमताज अहमद ब्लाक प्रमुख सेमारियावां की तरफ से समस्त देशवासियों को सपरिवार दिली मुबारकबाद। 
आप सभी के जीवन में उमंग और खुशियां आए।मैं आप सभी का अच्छा सेहत-सलामती का दुआ करता हूं। 
आप सबको ईद की दिली मुबारकबाद।
#EidMubarak

संतकबीरनगर-लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए सदर तहसील के तहसीलदार ने किया लोगों को जागरुक,सुबह साइकिल पर सवार होकर शहर की सड़कों पर उतरे तहसीलदार राजेश अग्रवाल और लोगों से कोविड-19 नियमो,लॉकडाउन का पालन करने,सभी से घरों में रहने की अपील।

संतकबीरनगर-लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए सदर तहसील के तहसीलदार ने किया लोगों को जागरुक,सुबह साइकिल पर सवार होकर शहर की सड़कों पर उतरे तहसीलदार राजेश अग्रवाल और लोगों से कोविड-19 नियमो,लॉकडाउन का पालन करने,सभी से घरों में रहने की अपील।

बुधवार, 12 मई 2021

सदर तहसीलदार खलीलाबाद राजेश कुमार अग्रवाल ने दुधारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किए,आगामी पर्व ईद के दौरान मुस्लिम समुदाय के घरों ईद की नमाज अदा करने की अपील।

सन्तकबीरनगर- सेमारियावां जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में सदर तहसीलदार खलीलाबाद राजेश अग्रवाल ने बुधवार को दुधारा में आगामी पर्व ईद को सकुशल, भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने व शासन द्वारा जारी लाकडाउन तथा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराने के हेतु लोगों को जागरूक किया। भ्रमण कर आगामी पर्व ईद के दौरान मुस्लिम समुदाय को घरों में ही ईद का त्यौहार मनाने, सामूहिक कार्यक्रम ना करने, घरों में ही तराबीह / नमाज / सहरी / इफ्तार आदि को अपने घर परिवार में शांति, सौहार्द वा भाईचारे की भावना से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाये जाने की अपील की गई। भ्रमण के दौरान आमजनमानस से कोविड-19 गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन करने, अनावश्यक रुप से घरों से बाहर कदापि ना निकलने, हाथों को बार-बार धोने व मास्क के नियमित प्रयोग हेतु अपील की गई व भ्रमण के दौरान के दौरान आने-जाने वाले व्यक्तियों रोककर बाहर निकलने का कारण इत्यादि पूंछा गया व बेवजह घरों से ना निकलने की नसीहत दी गयी।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से टेमा रहमत बार्डर का किया गया अचौक निरीक्षण

संतकबीरनगर-सेमारियावां/(उमंग प्रताप सिंह)जिलाधिकारी दिव्या व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से कांटे चौकी के अंतर्गत जनपद बस्ती की सीमा से सटे टेमा रहमत बॉर्डर का किया गया अचौक निरीक्षण,जनपद सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि लाकडाउन के दृष्टिगत रखते हुए जनपदीय सीमा पूर्ण रूप से सील है, जिसमें आवश्यक सेवाओं,वस्तुओं को छोड़कर सीमा पर अन्य गतिविधियां पर पूर्ण रुप प्रतिबंध रखा जाए, जिलाधिकारी द्वारा जनपदीय सीमा पर प्रभारी चौकी बंसवारी गांव विशेष सतर्कता बरतने बैरियर चैक पोस्ट निरंतर चेकिंग करने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, निरीक्षण के दौरान बाहर से आने-जाने वाले व्यक्तियों से बाहर निकलने के कारण इत्यादि पूछा गया तथा आमजन-मानस से कोविड-19  गाइडलाइंस का पालन करने को कहा गया,आवश्यक रूप से घरों से बाहर कदापि ना निकलने, हाथों को बार बार धोने, सैनिटाइजर का प्रयोग एवं मास्क के नियमित प्रयोग के लिए लोगों से की गई अपील।
रिपोर्ट-उमंग प्रताप सिंह सेमारियावां ‌संतकबीरनगर

ग्राम सभा चंगेरा मंगेरा असनहरा में सैनिटाइजेशन का कार्य किया है

संतकबीरनगर- सेमारियावां (उमंग प्रताप सिंह) ग्राम पंचायत चंगेरा मंगेरा असनहरा में प्रधान प्रतिनिधि (जिला सचिव सपा)शेषनाथ यादव ने बताया कि कोरोना का प्रकोप लगातार जिले में भी बढ़ रहे हैं,मौतें भी लगातार जिले में हो रही है,गांवों में भी धीरे-धीरे कोरोना पांव पसार रहा है। गांवों में संक्रमण न फैले इसके लिए प्रधान प्रतिनिधि ने गांव को सैनिटाइज कराने का अभियान शुरू किया, इस अभियान के तहत गांव के सार्वजनिक स्थल,रोड,गांव के मार्गो को सैनिटाइज किया गया। सैनिटाइजेशन का कार्य ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अपने पास से कुछ पैसे व्यवस्था करके गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करवाएं,अभी प्रधान पद का शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ है।

सोमवार, 3 मई 2021

प्रधान प्रत्याशी फूलमती देवी का गांव के लोग फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए।

संतकबीरनगर- फूलमती देवी ने कर्मादेवी को हराया, फूलमती देवी ने कर्मा देवी को 780 वोटों से हराया, सेमारियावां ब्लाक के गांव चंगेरा मंगेरा असनहरा से जीती फूलमती, और बनी गांव की प्रधान। जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं , आपका दिन‌ मंगलमय हो 
#UPPanchayatElection2021

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

संतकबीरनगर-जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से ब्लॉक सेमरियावां में चल रहे मतदान केंद्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया गया, किसी भी व्यक्ति द्वारा रैली या जूलूस निकालने पर सख्त कार्रवाई एवं निर्देशित किया गया, चुनाव परिणाम के दृष्टिगत रखते हुए एवं कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

शनिवार, 1 मई 2021

डीएम के निर्देश पर तहसीलदार, जोनल मजिस्ट्रेट, इंस्पेक्टर दुधारा ने मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए।

संतकबीरनगर- सेमारियावां कल दिनांक 2 मई को यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाली सेमारियावां ब्लाक की काउंटिंग स्थल नेशनल इंटर कालेज मुड़ाडीहा में सारी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जोनल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार खलीलाबाद राजेश अग्रवाल,ADO पंचायत, इंस्पेक्टर दुधारा से सारी जानकारियां ली,डीएम दिव्या मित्तल के द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, काउंटिंग स्थल पर बैरिकेडिंग , खान-पान, वाहन पार्किंग तथा पानी की समुचित व्यवस्था के लिए दिया गया सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश।

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

शासन की मंशा को सफ़ल बनाने में जुटे राजेश अग्रवाल,सदर तहसील के तहसीलदार हैं राजेश अग्रवाल, साइकिल पर सवार होकर शहर की सड़कों पर उतरे

संतकबीरनगर-शासन की मंशा को सफ़ल बनाने में जुटे राजेश अग्रवाल,सदर तहसील के तहसीलदार हैं राजेश अग्रवाल, साइकिल पर सवार होकर शहर की सड़कों पर उतरे तहसीलदार राजेश अग्रवाल,कोविड19 नियमों के पालन के साथ लॉकडाउन के नियमो के पालन करने की सभी से की अपील

आज तक न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना का नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन

देश के वरिष्ठ पत्रकार तेज तर्रार न्यूज एंकर (आज तक)श्री #रोहित_सरदाना जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। आपका निधन संपूर्ण पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है 😭😭
विनम्र श्रद्धांजलि! 

गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

यूपी सरकार की नई गाइडलाइंस जारी

राज्य सरकार के गृह विभाग की नई गाइडलाइन जारी*

- सुबह 11:00 बजे के बाद आवागमन प्रतिबंधित
- सभी सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित
- कोविड कार्य के अलावा समस्त राजकीय कार्यालय बंद
- ई-मित्र और आधार केंद्र खुले रहेंगे
- किराने की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी
- सब्जियां एवं फल की दुकानें 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी
-  मंडियां सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुली सकेंगी
- डेयरी सुबह 6 से 11 और शाम 5 से 7 बजे तक खुल सकेंगी
- कृषि उत्पाद की दुकानें 6 से 11 बजे तक खोल सकेंगे
- प्रोसैस्ड फूड, मिठाई, रेस्टोरेंट, होटल बंद, होम डिलीवरी मान्य
- निर्माण सामग्री की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी
- सभी बैंक, बीमा कार्यालय 10 से दोपहर 2:00 बजे खुलेंगे
- विवाह में 50 से अधिक की उपस्थिति नहीं, 3 घंटे की अनुमति
- बसों को छोड़कर निजी वाहनों पर आवागमन भी प्रतिबंधित
- पेट्रोल पंप और एलपीजी सेवा प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे
- शुक्रवार शाम 6 से मंगलवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन

जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, विधायक राकेश सिंह बघेल ने 100 बेड तैयार होने पर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

संतकबीरनगर- गुरुवार को जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, विधायक राकेश सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल व्यवस्था का जायजा लेकर चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, विधायक मेंहदवाल राकेश सिंह बघेल ने चिकित्सकों को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल का यह दौर सभी के लिए कठिनाई का है, इसमें सभी मिलकर आपसी तालमेल से कार्य करना होगा 
मीडिया के माध्यम से संविदा कर्मी, सफाईकर्मी का उत्साह वर्धन करते रहे तथा उन्हें अपनी सेवा मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए देने हेतु प्रेरित करें।

मतगणना स्थल पर सिर्फ थर्मल स्कैनिंग ही होगा

संतकबीरनगर- यूपी त्रिस्तरीय  पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के लिए राहत भरी खबर,CHC-PHC सेंटर पर भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी किए नए आदेश,नहीं होगा कोरोना टेस्ट सिर्फ मतगणना स्थल पर ही प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की होगी थर्मल स्कैनिंग,अपर जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश।